फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water supply work under the Namami Gange scheme begins in Rohta.

Meerut News: रोहटा में नमामि गंगे योजना से जलापूर्ति का काम शुरू

Mon, 12 Oct 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Water supply work under the Namami Gange scheme begins in Rohta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। गांव में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इससे जाटव बस्ती और श्योराण मोहल्ले के लोगों को जल्द ही घरों तक पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। दोनों मोहल्लों में पानी की टंकियों का निर्माण होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने इस समस्या को भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा के सामने उठाते हुए जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की थी। इसके बाद दुष्यंत रोहटा ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नमामि गंगे जलापूर्ति योजना से जुड़े अधिकारियों से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने पत्राचार के माध्यम से भी दोनों मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है। पाइपलाइन बिछाने के बाद घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे संबंधित मोहल्लों के लोगों को योजना के तहत पानी उपलब्ध हो सकेगा। हालांकि, नियमित जलापूर्ति शुरू होने की समय-सीमा अभी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि कार्य पूरा होने के बाद पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इंद्रपाल सिंह, सुरेश प्रधान, भूषण सिंह, डॉ. यशपाल, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विजय सिंह, महक सिंह, अन्नू सिंह, जयचंद, रामकेश कश्यप, जमशेद, ओमेंद्र सिंह, खुर्शीद, अमरपाल, सचिन शर्मा और जयवीर सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed