{"_id":"5ed2c19c8ebc3e908a71851a","slug":"water-supply-within-three-days-at-gagan-vihar-meerut-news-mrt484110149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगन विहार में तीन दिन के भीतर पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगन विहार में तीन दिन के भीतर पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
मेरठ। महानगर के वार्ड 22 अंतर्गत गगन विहार एवं गगन एन्क्लेव में बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता की सुध लेने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। उन्होंने शनिवार को गगन विहार में सबमर्सिबल का निरीक्षण किया। वहीं, तीन दिन के भीतर इसे पाइप लाइन से जोड़ने का आश्वासन दिया। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को स्थानीय लोगों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।
गगन विहार और गगन एन्क्लेव समेत कई कॉलोनियों की जनता पेयजल को तरस रही है। नगर निगम ने सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च करके क्षेत्र में सबमर्सिबल लगाए परंतु अधिकारी उन्हें चालू करना भूल गए। अब अमर उजाला ने जनता की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और शनिवार को असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार, जूनियर इंजीनियर दुष्यंत शर्मा और ठेकेदार गगन विहार पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर पार्षद डिंपल चौधरी, जय सिंह, दुष्यंत रोहटा, संजय ठाकुर, दीपक सिरोही, सर्वेश उपाध्याय, राजेंद्र त्यागी, रविंद्र सांगवान, इशांक त्यागी आदि इकट्ठा हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के सामने पेयजल की समस्या उठाते हुए खरी-खोटी सुनाई। हालांकि बाद में जलकल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर गगन विहार में लगे सबमर्सिबल को नगर निगम की पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। प्रतिदिन सबमर्सिबल को 4 से 5 घंटे चलाकर गगन विहार और गगन एन्क्लेव समेत कई कॉलोनियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि वह तीन दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति शुरू कराए। वहीं, अधिकारियों द्वारा मौके पर नक्शा भी तैयार किया है।