Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water remains accumulated in front of the house due to a damaged public drain.

Meerut News: सरकारी नाली क्षतिग्रस्त होने से मकान के सामने भरा रहता है पानी

Fri, 13 Nov 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Water remains accumulated in front of the house due to a damaged public drain.
- ग्रामीण ने एसडीएम से की शिकायत, ग्राम प्रधान पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव एतमादनगर अलीपुर में सरकारी नाली क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली का पानी निकासी नहीं होने के कारण मकान के सामने जलभराव और गंदगी बनी रहती है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

गांव निवासी ओमपाल पुत्र चौहल सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम सरधना को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके मकान के सामने से गुजर रही सरकारी नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और मकान के सामने हर समय पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। ओमपाल का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से नाली की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर सरकारी नाली को ठीक कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ सरधना को जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed