फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water released in Ganganhar, plant supply is not possible

गंगनहर में पानी छोड़ा, प्लांट आपूर्ति अभी संभव नहीं

Mon, 16 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Water released in Ganganhar, plant supply is not possible
मेरठ। एक महीने से सफाई के लिए बंद गंगनहर में तय समयानुसार शनिवार आधी रात को हरिद्वार से गंगाजल छोड़ दिया गया। यह सोमवार शाम तक भोला की झाल तक पहुंच जाएगा। हालांकि झाल पर बने नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते अगले कुछ दिन अभी शहरवासियों को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और रखरखाव के भुगतान को लेकर नगर निगम और जल निगम के बीच रार का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। रजबहे ओर माइनरों की वार्षिक सफाई के लिए गत 15 अक्तूबर को बंद की गई गंगनहर के साथ ही भोला झाल स्थित नगर निगम के 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो गया था। इस दौरान प्लांट की वार्षिक सफाई और मरम्मत की जाती है। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद गत तीन नवंबर को सफाई कार्य शुरू हो सका। इसके लिए अमर उजाला ने काउंटडाउन चलाकर न केवल विभाग को चेताया बल्कि शहरवासियों की परेशानी को भी शिद्दत से उठाया। इसके बाद ही प्लांट सफाई कार्य में तेजी आई।
विज्ञापन

इस बीच नगर आयुक्त मनीष बंसल ने भी प्लांट का दौरा कर वास्तविक स्थिति देखी। उन्होंने तेजी से कार्य पूरा कर गंगाजल की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के. बालाजी ने 18 नवंबर तक प्लांट चलाने के निर्देश दिए थे। प्लांट में मरम्मत और सफाई कार्य जारी है। इससे स्पष्ट है कि शहरवासियों को अभी गंगाजल के लिए इंतजार करना होगा। जल निगम की नागर कार्य इकाई के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा का कहना है कि फर्म कर्मी तेजी से प्लांट का बचा कार्य पूरा करने में लगे हैं। इसके पूरा होते ही प्लांट से जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता गंगा आशुतोष सारस्वत ने बताया कि हरिद्वार से निर्धारित समय पर शनिवार आधी रात 3500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। सोमवार दोपहर बाद तक भोला की झाल पर पानी के पहुंचने की उम्मीद है। जानी स्थित एस्केप से पानी को छठ पूजा के लिए हिंडन में छोड़ा जाना है। इससे नदी भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed