फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरे के निशान पर बह रही यमुना, यहां कई गांवों में भरा पानी, जानें- क्या है पश्चिमी यूपी के हालात

Wed, 21 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Water level in yamuna river crosses warning mark and crops destroyed in Muzaffarnagar
खतरे के निशान पर बह रही यमुना और लाल घेरे में मुजफ्फरनगर का फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगा का जलस्तर कम होने के बावजूद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के खादर में बसे चार गांवों में पानी भर गया है। गांवों के रास्तों और कई घरों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सोलानी और गंगा के खादर में बसे मोरना क्षेत्र के गांवों में अभी भी हालात खराब हैं। उत्तराखंड की सीमा पर बसे गांव मजलिसपुर तौफीर, महाराज नगर, खैरनगर एवं सिताबपुरी के रास्ते जलमग्न हैं।

Water level in yamuna river crosses warning mark and crops destroyed in Muzaffarnagar
कई गांवों के किनारे पहुंचा यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला

उधर, रामराज क्षेत्र के गांवों में पानी घट रहा है। खादर क्षेत्र के चूहापुर, शाहपुर, अहमदवाला, नीला जलालपुर समेत छह गांवों में जलभराव हो गया था। इन गांवों में भी पानी कम हो रहा है। 

यमुना के किनारे बसें गांवों में दहशत का माहौल, सड़कों तक पहुंचा पानी, प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद

Water level in yamuna river crosses warning mark and crops destroyed in Muzaffarnagar
शामली में यमुना का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

वहीं शामली में उफनी यमुना से मंगलवार को भी लोग दहशत में रहे। जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर रहा। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना पुल के नीचे पानी अधिक होने के कारण कैराना प्रशासन ने हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया था। हालांकि हरियाणा की ओर से वाहन चलते रहे। शाम को डीएम और एसपी ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मंगलवार को जलस्तर और अधिक बढ़ गया। सुबह नौ बजे करीब 232.6 मीटर तक पहुंचा, लेकिन अधिकृत तौर पर 232.5 मीटर की पुष्टि ड्रेनेज विभाग ने की है। पानी का बहाव बहुत तेज था। जिससे पुल के पास हरियाणा की सड़क में दरार पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water level in yamuna river crosses warning mark and crops destroyed in Muzaffarnagar
यमुना - फोटो : अमर उजाला

बागपत में यमुना नदी में पानी खतरे के निशान पर बह रहा है। दिनभर यमुना में पानी देखने के लिए लोगों का किनारे पर जमावड़ा लगा रहा। छपरौली के टांडा, जागोस के अलावा बड़ौत में कोताना और बागपत में निवाड़ा, पक्का घाट और काठा में दिनभर यमुना का जलस्तर देखने के लिए लोगों की आवाजाही रही। प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। लोगों को यमुना की तरफ जाने से रोका गया। कई जगह तैराक भी तैनात किए गए। यमुना के पानी से चारे, ईख और सब्जियों की फसल पूरी तरह डूब गई है। खेतों तक पानी पहुंच जाने के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है। 

पश्चिमी यूपी में मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना और गंगा, तबाह हो गई हजारों बीघा फसलें

विज्ञापन
Water level in yamuna river crosses warning mark and crops destroyed in Muzaffarnagar
खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में यमुना के जलस्तर में कमी आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन रविवार को हथिनीकुंड बैराज से आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हालात काफी खराब हो गए थे। कई इलाकों में जलभराव की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं। जिसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। बिजनौर में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। रामपुर ठकरा गांव में पानी भर गया था। जलीलपुर से सलेमपुर, दत्तियाना, रायपुर आदि गांवों और संपर्क मार्गों को जोड़ने वाले मार्गों पर पानी बह रहा है। सड़कों पर एक से तीन फीट तक पानी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed