फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water drainage in Saifpur Firozpur has become a problem.

Meerut News: सैफपुर फिरोजपुर की जल निकासी बनी परेशानी - सड़क पर जलभराव से राहगीर बेहाल

Sun, 28 Jun 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Water drainage in Saifpur Firozpur has become a problem.
बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर गांव की जल निकासी की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्थायी समाधान नहीं होने से हरियाली पंप के पास दोबारा जलभराव शुरू हो गया है। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सड़क फिर से क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाएगा।
करीब दो वर्ष पहले अमर उजाला ने हरियाली पंप से रामराज तक जलभराव और सड़क पर बने गड्ढों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद संबंधित विभाग और एनएचएआई ने कार्रवाई करते हुए इस मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया था। सड़क बनने के बाद पिछले दो वर्षों तक लोगों को गड्ढा मुक्त मार्ग का लाभ मिला, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण अब फिर से सड़क पर पानी भरने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बरसात शुरू होने से पहले ही मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि चारपहिया वाहनों को भी सावधानी से गुजरना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी भरा रहने से भविष्य में सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता श्यामलाल का कहना हैं कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। यदि नालों और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कर दी जाती तो हर वर्ष यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।
लाखन सिंह ग्रामीण का कहना है कि दो साल पहले सड़क बनने के बाद काफी राहत मिली थी लेकिन अब फिर से पानी भरने लगा है। जल निकासी का स्थायी समाधान होना चाहिए।
अमित बंसल व्यापारी रामराज का कहना हैं कि बरसात में बाइक निकालना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर पानी भरा होने से हादसे का खतरा बना रहता है। पानी निकलने की व्यवस्था नहीं किए जाने से हर साल परेशानी झेलनी पड़ती है।
दशमेश पब्लिक स्कूल डायरेक्टर सिम्मी सोहता का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार का कहना है कि नायब तहसीलदार को सोमवार को मौके पर भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा। गांव की जल निकासी का अस्थायी समाधान निकाला जाएगा।

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

बहसूमा। फिरोजपुर ग्रामीण लाखन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed