{"_id":"6a21852adc93eb284e0831cb","slug":"water-coolers-fail-to-quench-thirst-with-many-broken-and-others-filled-with-dirt-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105890-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाटर कूलर नहीं बुझा पा रहे प्यास, कई खराब तो कई गंदगी से अटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाटर कूलर नहीं बुझा पा रहे प्यास, कई खराब तो कई गंदगी से अटे
विज्ञापन
दौराला - दौराला की दौलतराम कॉलोनी में खराब पड़ा वाटर कूलर। स्रोत: संवाद
- दौलतराम कॉलोनी में एक साल से खराब पड़े वाटर कूलर, अधिकांश में सफाई व्यवस्था बदहाल
शरद गुप्ता
दौराला। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए वाटर कूलर खुद बदहाली का शिकार हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 30 वाटर कूलर स्थापित हैं, लेकिन इनमें से दौलतराम कॉलोनी में दो खराब हैं, जबकि अधिकांश में साफ-सफाई का अभाव देखने को मिल रहा है। कई वाटर कूलरों में काई जम चुकी है और लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कस्बे की दौलतराम कॉलोनी में लगे दो वाटर कूलर लंबे समय से खराब हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर लगे वाटर कूलरों में केवल एक ही टोटी लगी है, जिससे पानी भरने के दौरान लोगों को इंतजार करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पानी पीने वालों की संख्या बढ़ने से समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। दौराला की आबादी करीब 13 हजार है। वहीं, मिल बाजार क्षेत्र होने के कारण आसपास के कई गांवों के लोग भी रोजाना खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए कस्बे में आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों की उपयोगिता और अधिक बढ़ जाती है। इसके बावजूद कई स्थानों पर रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है। गर्मी के मौसम में ठंडे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता होनी चाहिए। समय-समय पर सफाई और मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ वाटर कूलरों के आसपास गंदगी भी देखी जा सकती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। एक वाटर कूलर लगाने में करीब सवा लाख रुपये का खर्च आता है। वहीं, इनके रखरखाव और मरम्मत पर सालाना 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च किए जाते हैं। (संवाद)
गर्मी के मौसम में सार्वजनिक वाटर कूलर लोगों के लिए बड़ी राहत होते हैं, लेकिन कई स्थानों पर इनके खराब होने और सफाई न होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। -हरपाल चौहान
विज्ञापन
दौलतराम कॉलोनी में दो वाटर कूलर लंबे समय से खराब हैं। कई जगह केवल एक टोटी होने से लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। गर्मी में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाए रखन की जरूरत है। -जमील अहमद
मिल बाजार में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में वाटर कूलरों का सुचारु रूप से चलना जरूरी है। नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। -अंकित कश्यप
वर्जन...
खराब वाटर कूलरों को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए शिकायत मिलते ही संबंधित वाटर कूलर की मरम्मत कराई जाती है। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में पांच नए वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। -देवेंद्र, अध्यक्ष, नगर पंचायत, दौराला