फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water coolers are closed, CCTV cameras are just showpieces

Meerut News: वाटर कूलर बंद, शोपीस बने सीसीटीवी कैमरे

Tue, 12 May 2026 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 12 May 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Water coolers are closed, CCTV cameras are just showpieces
नगर पंचायत में ईओ को ज्ञापन देते व्यापारी। ( स्त्रोत व्यापारी) फलावदा।
कस्बे की समस्याओं को लेकर ईओ से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे की समस्याओं को लेकर व्यापारी नगर पंचायत के ईओ से मिले। उन्हें बताया कि कस्बे के वाटर कूलर बंद है। सीसीटीवी शोपीस बने हैं। निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने ईओ को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के व्यापारी नेता अश्वनी बिश्नोई, कृष्ण गोपाल, योगेंद्र ,मनोज, कुंवर पाल, अरुण, अजय शर्मा, विपिन कुमार रस्तोगी आदि व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कस्बे में निराश्रित गोवंशों से लोग परेशान हैं। यह लोगों पर हमला कर रहे हैं, स्कूल जाने वाले बच्चे व बुजुर्ग परेशान हैं। इन्हें पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए।
विज्ञापन

मुख्य चौराहा पर लगे वाटर कूलर शोपीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है उन्हें जल्द चालू कराने की मांग की। बरसात आने से पहले ही गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई कराई जाए ताकि बरसात में कस्बे में जलभराव की समस्या न बने। मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं उन्हें चालू कराया जाए। इनके खराब होने से अपराधिक घटना होने पर बदमाशों का सुराग नहीं मिलेगा। इसलिए इन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराने की मांग की। कस्बे में लगे वृक्षों की उचित देखभाल की मांग भी व्यापारियों ने उठाई। ईओ ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed