फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Watchmen taken hostage and beaten, wires stolen from two transformers

Meerut News: चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा, दो ट्रांसफार्मरों से तार चोरी

Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Watchmen taken hostage and beaten, wires stolen from two transformers
गंगानगर। क्षेत्र के अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड स्थित गार्डन सिटी कॉलोनी में बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर पीटा और कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर से तार व दो जनरेटरों के अल्टरनेटर चोरी कर ले गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चौकीदारों ने बिल्डर को सूचना दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र निवासी राहुल चौधरी और विपिन की गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा-सिखैड़ा रोड पर गार्डन सिटी नाम से कॉलोनी है। यहां न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी सूबे सिंह सैनी और धर्मपाल कॉलोनी में करीब डेढ़ साल से चौकीदार हैं। रविवार रात करीब 11:30 बजे कुछ बदमाश आए और दोनों के मोबाइल छीनकर, हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। उसके बाद बदमाशों ने दो सप्ताह पूर्व ही रखे गए दो ट्रांसफार्मरों से कॉपर का तार और दो जनरेटरों के अल्टरनेटर चोरी कर लिए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर सूबे सिंह और धर्मपाल ने सुपरवाइजर सचिन गुप्ता को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे बिल्डर राहुल चौधरी ने दोनों को धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और धारा 394 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गंगानगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed