फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Watch the video on the wedding album

शादी की एलबम में देखिए वीडियो मूवी

Fri, 03 Nov 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 03 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Watch the video on the wedding album
मूवी वाली फोटो एलबम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विवाह के हर पल को तस्वीरों में कैद करना हर वैवाहिक जोड़े की ख्वाहिश होती है। दूल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के लोग भी विवाह को यादगार बनाने के लिए अच्छा बजट खर्च करते हैं। शादी के महंगे बजट में फोटोग्राफी का बजट भी बढ़ता जा रहा है। फोटोग्राफर से केवल जयमाला और सात फेरों की तस्वीरें खिंचवाकर एलबम बनवा लेने का अंदाज काफी पुराना हो चुका है। महंगी शादियों में फोटोग्राफी की पसंद भी बदली है। बड़े आकार की रंगीन एलबम के साथ दूल्हा, दुल्हन का पर्सनल शूट होता है। शादी से पहले शहर से बाहर हिल स्टेशन पर प्री-वेडिंग शूट होता है। डॉक्यूमेंट्री भी बनने लगी है। शादी की हर रस्म मेंहदी, हल्दी, लगन, तिलक, फेरे, सिंदूर व विदाई का फोटोशूट होता है। दूल्हा-दुल्हन के कपल डांस का शूट होता है। कुछ युगल कस्टमाइज उपहार में तैयार कराते हैं। वहीं अब मूवी वाली फोटो एलबम का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। एलईडी लगी इस विवाह एलबम के कवर पेज पर दूल्हा-दुल्हन की मूवी चलती है। अंदर विवाह समारोह की तस्वीरें होती हैं।

विज्ञापन


चिप से चलती है एलईडी एलबम
मूवी वाली फोटो एलबम के कवर पेज पर पतली एलईडी स्क्रीन लगाई जाती है। स्क्रीन को ऑडियो, वीडियो दोनों से जोड़ा जाता है। इस एलईडी में एक मेमोरी कार्ड या चिप लगाते हैं। इस चिप में दूल्हा-दुल्हन की पहले से शूट की गई वीडियो मूवी को संपादित करके अपलोड किया जाता है। यह चिप एलईडी में जोड़कर माइक्रो आकार के स्पीकर लगाते हैं। इस तरह एलबम का कवर पेज तैयार होता है। पूरी एलईडी स्क्रीन बैटरी से चलती है। बैटरी खत्म होने पर इसे बदल भी सकते हैं। इस तरह एलबम को खोलने पर पहले दूल्हा-दुल्हन की वीडियो मूवी चलती है। अंदर तस्वीरें होती हैं।

विज्ञापन

इनडोर, आउटडोर के अलग हैं पैकेज

Watch the video on the wedding album
मूवी वाली फोटो एलबम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मूवी वाली एलबम की कीमत 10 हजार रुपये से प्रारंभ है। पैकेज 20 हजार से 50 हजार से ज्यादा तक के भी हैं। पैकेज में एलबम का आकार, मूवी की टाइमिंग, तस्वीरों की संख्या व आकार, मूवी में आडियो व वीडियो जुड़ने, आउटडोर और इनडोर शूटिंग के कारण कीमतें घटती बढ़ती हैं। प्री वेडिंग और वेडिंग फोटोग्राफी व वीडियो शूटिंग दोनों को शामिल करने पर कीमतों में अंतर आ जाता है। शूट अगर मेरठ से बाहर होता है तो आना-जाना, होटल में रुकना व साइट पर फोटोग्राफी का चार्ज भी शामिल होकर कीमतें बढ़ जाती हैं। 

पैकेज 
. पांच मिनट की मूवी, 20 तस्वीरों की एलबम और इनडोर शूटिंग, वेडिंग की वीडियोग्राफी- 10 हजार रुपये 
. शादी के हर आयोजन की वीडियो, तस्वीरें, मूवी एलबम, प्रीवेडिंग शूट व वीडियो- 25 हजार रुपये
. प्री वेडिंग शूट, वेडिंग शूट, तस्वीरें, मूवी एलबम, आउटडोर शूटिंग- 50 हजार रुपये
. प्री वेडिंग शूट, वेडिंग शूट, स्टैंडी, एलईडी सुविधा, मूवी एलबम, आउटडोर शूटिंग व कस्टमाइज उपहार- 50 हजार से अधिक

हर साल आ रहा नयापन

Watch the video on the wedding album
मूवी वाली फोटो एलबम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नितिन गोयल ने बताया कि शादियों के सीजन में हर साल फोटोग्राफी में नयापन आता है। इस साल युवाओं को एलईडी स्क्रीन लगी हुई फोटो एलबम पसंद आ रही है। अधिकांश बुकिंग एलईडी वाली एलबम की है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से प्रारंभ है।

एलबम खोलते ही चलती है वीडियो
फोटो आर्टिस्ट पवन कुमार का कहना है कि एलईडी फोटो एलबम में छोटी सी एलईडी लगाकर एलबम को तैयार करते हैं। एलबम खोलते ही पहले वीडियो चलता है अंदर फोटो होते हैं। युवाओं में इसकी काफी मांग है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed