फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warrior strictly follow lockdown to break corona chain

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मेरठ में लॉक डाउन को सख्ती से योद्धा कराए अमल

Sat, 16 May 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Warrior strictly follow lockdown to break corona chain
कोरोना चेन तोड़ने को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं योद्धा
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना चेन तोड़ने के लिए जिले में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराना जरूरी है। छह दिन से जिले की मॉनिटरिंग कर रही नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने डीएम-एसएसपी को निर्देश भी दिए हैं। ड्यूटी कर रहे योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह लगातार उनसे बातचीत कर रही हैं।
मेरठ जनपद में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। अभी तक पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना चेन तोड़ने में पूरी तरह से नाकाम है। लखनऊ तक सरकारी मशीनरी की शिकायत पहुंचने पर मुख्यमंत्री भी नाराज हैं। पुलिस और प्रशासन की समीक्षा करने के लिए दो नोडल अधिकारी भेजे गए। नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कोरोना चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह से अमल कराया जाना जरूरी है। बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन कराया गया, जो सफल प्रयोग रहा। इसी तरह आगे भी संपूर्ण लॉकडाउन करके लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने का प्रयास पुलिस प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

फोर्स का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी
आईजी लक्ष्मी सिंह का कहना है कि हॉट स्पॉट और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। हॉटस्पॉट में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना बहुत जरूरी है। वह लगातार हॉट स्पॉट पर जाकर पुलिस कर्मियों से बातचीत कर रही हैं। 12 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था कराई गई है। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मी संक्रमित, 150 सिपाही क्वारंटीन
पुलिस के अनुसार, अभी तक एक हेड कांस्टेबल, चार पीएसी के जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके संपर्क में करीब 150 सिपाही बताए गए, जिन्हें क्वारंटीन कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटीन सेंटर में रह रहे पुलिसकर्मियों की देखरेख बहुत अच्छे तरीके से कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों के परिजनों से भी लगातार अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने व हाल जानने के लिए अधिकारी क्वारंटीन सेंटर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed