{"_id":"670d92a7bcc98dc79b001d24","slug":"warning-to-surround-the-police-station-if-the-girl-is-not-found-within-24-hours-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102240-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 24 घंटे में युवती के नहीं मिलने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 24 घंटे में युवती के नहीं मिलने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव से करीब तीन दिन पूर्व एक युवती अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मिलकर युवती को बरामद करने की मांग की।
करीब तीन दिन पूर्व युवती के लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन बाद भी पुलिस युवती का कोई पता नहीं लगा सकी। इस बात से ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि कि पुलिस युवती की तलाश नहीं कर रही है।
इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी। संगठन के हरविंदर छाबड़ा, सुभाष गाभा, रतन ठाकुर, दीपक राणा, विकास, सचिन मोतला, दिवाकर आदि कार्यकर्ता मंगलवार को थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा से मुलाकात की। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष गाब्बा ने कहा कि अगर लापता युवती को पुलिस 24 घंटे में बरामद नहीं करती है तो कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया।