{"_id":"6719558f993d7662f20a5fa6","slug":"waiting-for-air-travel-to-gorakhpur-kushinagar-and-varanasi-meerut-news-c-30-1-smrt1051-134550-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी के हवाई सफर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी के हवाई सफर का इंतजार
Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सिविल एयरपोर्ट से हिंडन और मुरादाबाद के लिए हवाई सेवाओं की किराए की सारणी जारी कर दी गई है, लेकिन लोगों को गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा का इंतजार है। क्योंकि, इन तीनों के जिलों के लिए अभी फ्लाइट और किराए बारे में कोई शेड्यूल नहीं आया है।
दरअसल, सरसावा एयरपोर्ट से पांच नवंबर को हवाई सेवाएं शुरू होगी। सरसावा एयरपोर्ट से 2241 रुपये हिंडन और 3284 मुरादाबाद का हवाई सफर होगा। इसके अलावा यहां से वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर की हवाई सेवाएं भी शुरू होनी हैं।
हिंडन और मुरादाबाद की हवाई यात्रा सारणी जारी हो चुकी है, लेकिन लोगों को जनपद वाराणसी, कुशीनगर और गोरखपुर तक जाने वाली फ्लाइट के समय एवं किराए की सारणी जारी होने का इंतजार है। ऐसे में लोग असमंजस की स्थिति में है। बता दें कि मुरादाबाद और हिंडन के लिए पांच नवंबर को फ्लाइट उड़ने की जानकारी जिला प्रशासन ने जारी की है, जिसमें दोनों शहरों के लिए फ्लाई बिग एयरलाइंस का 19 सीटर वायुयान यात्रियों को लेकर पहली उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के हवाले से सूचना जारी की है। फ्लाइट का समय अभी जारी नहीं किया गया है। फ्लाई बिग एयरलाइंस की वेबसाइट पर भी सरसावा से हिंडन और मुरादाबाद के लिए फ्लाइट का समय अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में सरसावा सिविल एयरपोर्ट से पहली हवाई उड़ान का सपना देख रहे यात्री असमंजस की स्थिति में है।
इस संबंध में सिविल एयरपोर्ट पर तैनात एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। अथॉरिटी के अधिकारियों ने कहा कि उनको सिविल एयरपोर्ट का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसको पूरा कर लिया है। एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है। इसे संचालन के लिए प्राधिकरण को सौंप दिया गया है।