फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   waiting end on before 2020

2020 तक खत्म होगी रेलवे में वेटिंग  

Mon, 12 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 12 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
waiting end on before 2020
मेरठ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि देश की रेलवे व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन लाए जाएंगे। केंद्र सरकार जनता के सफर को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वर्ष 2020 तक रेलवे में वेटिंग की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

रविवार देर शाम साकेत स्पोर्ट्स क्लब में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजेंद्र  सिंह के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों को बेहतर रेल सुविधाएं देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। केंद्र सरकार के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जरूरी एवं कड़े कदम उठाए हैं। बातचीत में सिन्हा ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया को हिंदुस्तान की ताकत का अहसास हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता अश्विनी त्यागी, नरेश गुर्जर, एडवोकेट रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed