{"_id":"584db4984f1c1be57c2c3c40","slug":"waiting-end-on-before-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक खत्म होगी रेलवे में वेटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक खत्म होगी रेलवे में वेटिंग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 12 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि देश की रेलवे व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन लाए जाएंगे। केंद्र सरकार जनता के सफर को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वर्ष 2020 तक रेलवे में वेटिंग की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा।
रविवार देर शाम साकेत स्पोर्ट्स क्लब में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों को बेहतर रेल सुविधाएं देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। केंद्र सरकार के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जरूरी एवं कड़े कदम उठाए हैं। बातचीत में सिन्हा ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया को हिंदुस्तान की ताकत का अहसास हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता अश्विनी त्यागी, नरेश गुर्जर, एडवोकेट रामकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।