फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wages bundled in chains, The story of the victim reached the police station

जंजीरों में बांधकर कराई गई मजदूरी, थाने पहुंचकर बयां की दास्तान

Thu, 13 Apr 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Apr 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Wages bundled in chains, The story of the victim reached the police station
जंजीरों में बांधकर युवक से मजदूरी कराई

मुजफ्फरनगर के तितावी में कुशीनगर निवासी युवक को कोल्हू मालिक ने जंजीरों से बंधक बनाकर रखा। काम के बाद युवक को जंजीर में बांधकर रखा जाता था। किसी तरह से खुद को आजाद कर युवक थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने युवक के पैरों की जंजीर खोली और मामले में उससे पूछताछ की। पुलिस मामले में आरोपी कोल्हू संचालक की तलाश में जुटी है। रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।  

विज्ञापन

Wages bundled in chains, The story of the victim reached the police station
युवक को जंजीरों से बांधा

कुशीनगर निवासी छोटेलाल सैनी सात माह पूर्व तितावी निवासी मुकेश को अंबाला में मिला था। सात माह पहले कुशीनगर निवासी छोटेलाल को तितावी निवासी मुकेश अंबाला से मजदूरी पर लेकर आया था। मुकेश ने छोटेलाल को तितावी शुगर मिल के सामने स्थित होटल मालिक सन्नी को दे दिया। एक माह तक मजदूरी करने के भी पैसे नहीं मिलने पर छोटेलाल अपने घर चला गया। 20 दिन पहले वह अपनी मजदूरी के रुपये लेने होटल पर सन्नी के पास पहुंचा। 17 दिन काम करने के बाद उसने अपनी पहली और अबकी मजदूरी मांगी। कहा कि मुझे अपने घर जाना है, इसलिए पैसे दे दो। सन्नी ने कहा कि तुम्हें शामली से रेल में बैठाकर, पैसे दे दूंगा। सन्नी ने छोटेलाल को पैसे देने के बजाए उसे रास्ते में एक कोल्हू ठेकेदार को बेच दिया। चार दिन तक उसने कोल्हू में काम किया। ठेकेदार उससे काम कराता और बाद में जंजीरों से बांधकर रखता। बुधवार दोपहर पीड़ित युवक ने किसी तरह से खुद को बंधनमुक्त किया और कोल्हू से भाग लिया। रास्ते में वह पानीपत-खटीमा मार्ग पर बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे उठाया तो उसने आपबीती लोगों को बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Wages bundled in chains, The story of the victim reached the police station
घाव दिखाता युवक

लोगों ने उसे तितावी थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने आरी से काटकर उसके पैरों में बंधी जंजीर को खोला।  छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि हम दो लोगों को कोल्हू में बंधक बनाकर रखा गया था। दूसरे का नाम रंजीत है और वह मुरादाबाद का रहने वाला है। कोल्हू संचालक हम दोनों को एक ही जंजीर से बांध देता था। दोपहर के समय रंजीत ने किसी तरह से जंजीर को खोल लिया और हम दोनों मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने छोटेलाल का मेडिकल कराया। पीड़ित द्वारा कोल्हू संचालक का सही पता नहीं बता पाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसओ भानु प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed