फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vyapar Sangh ka Kala jhanda abhiyan

Meerut News: बेगमब्रिज से लालकुर्ती पैठ तक दुकानों पर लगे काले झंडे सिर्फ सरकार से सहयोग की दरकार

Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Sangh ka Kala jhanda abhiyan
... संयुक्त व्यापार संघ के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ रही व्यापारियों की भागीदारी, आजीविका और पुनर्वास की मांग उठाई
विज्ञापन

... सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान लेकिन रोजगार और भविष्य की सुरक्षा के लिए मिले संपूर्ण सुरक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के नेतृत्व में चलाया जा रहा काला झंडा अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। अभियान को शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। खास बात है हर दिन सैकड़ों झंडे लगाए जाते हैं तो दूसरे दिन दुकानों से झंडे हटा दिए जाते हैं। संगठन उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा क्यों झंडे उतारे जा रहे हैं। हम तो सिर्फ सरकार के सहयोग की मांग कर रहे हैं।
काला झंडा अभियान को शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है। रविवार को बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ और लालकुर्ती पैठ क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन-प्रशासन और केंद्र एवं प्रदेश सरकार से प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गोयल और महामंत्री सुमित ग्रोवर के नेतृत्व में व्यापारियों ने अभियान में भागीदारी दी। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने दुकानों पर काले झंडे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि सेंट्रल मार्केट सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में चिह्नित संपत्तियों पर कार्रवाई की आशंका से हजारों व्यापारी और उनसे जुड़े परिवार चिंतित हैं। व्यापारियों की मांग है कि उनकी वास्तविक स्थिति को समझते हुए रोजगार और आजीविका बचाने के लिए व्यावहारिक समाधान निकाला जाए। इस दौरान सुभाष सोपती, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.. लालकुर्ती में लगे झंडे
.. लालकुर्ती पैठ क्षेत्र में भी व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर अभियान को समर्थन दिया। क्षेत्र के अध्यक्ष छिद्दा सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान महेंद्र कुमार, महेश चावला, लकी सेठी, मयंक बिंद्रा, संजीव रस्तोगी, तरुण कुमार गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा सहित अनेक व्यापारी एवं व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
... शहर के व्यापारियों की आजीविका बचाए
... संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मेरठ के व्यापारियों की आजीविका और रोजगार से जुड़ा मामला अत्यंत गंभीर है। सेंट्रल मार्केट के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में चिह्नित संरचनाओं के संबंध में चल रही कार्रवाई से हजारों व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी और उनके परिवार प्रभावित होने की आशंका से चिंतित हैं। संयुक्त व्यापार संघ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और कानून का पूरा सम्मान करता है। लेकिन प्रभावित व्यापारियों की वास्तविक स्थिति, उनके दस्तावेजों के सत्यापन, वैकल्पिक व्यापारिक स्थान और पुनर्वास की व्यवस्था पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। काला झंडा अभियान व्यापारियों की पीड़ा और उनकी जायज चिंताओं को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।
.. यह लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं : तरुण कुमार गुप्ता
... संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरठ के व्यापारियों की यह लड़ाई शासन प्रशासन अथवा सरकार के विरुद्ध नहीं है। व्यापारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूरा सम्मान करते हैं और कानून के शासन में अटूट विश्वास रखते हैं। यह सांकेतिक आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक है। इसके माध्यम से केवल व्यापारियों की पीड़ा, उनकी आजीविका, रोजगार और भविष्य से जुड़ी चिंताओं को उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यापारियों की वास्तविक स्थिति को समझते हुए उनके लिए वैकल्पिक व्यापारिक व्यवस्था, उचित पुनर्वास और आजीविका की सुरक्षा के लिए सकारात्मक पहल की जानी चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी से संघर्ष करना नहीं बल्कि संवाद के माध्यम से ऐसा रास्ता निकालना है जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान भी बना रहे और व्यापारियों सहित उनसे जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका भी सुरक्षित रह सके।
..व्यापारियों की समस्याओं का मानवीय दृष्टिकोण से हो समाधान : छिद्दा सिंह
...लालकुर्ती पैठ क्षेत्र के अध्यक्ष छिद्दा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के व्यापारी भी अपनी आजीविका और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। व्यापारियों ने दुकानों पर काले झंडे लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। किसी भी प्रभावित व्यापारी के रोजगार और आजीविका की सुरक्षा के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापारी कानून का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर किया जाए।
.. अभिलेखों का सत्यापन कर व्यापारियों को दिया जाए पक्ष रखने का अवसर
बेगम ब्रिज व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुमित ग्रोवर ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों में लगातार बढ़ रही व्यापारियों की सहभागिता से काला झंडा अभियान को मजबूती मिल रही है। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री विकास गिरधर और संजीव जिंदल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी प्रभावित व्यापारियों की आवाज को एकजुट कर शासन-प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

.. पारदर्शिता के साथ हो सत्यापन
.. संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री संजय जैन ने कहा कि संपूर्ण संगठन और शहर की विभिन्न संगठन की मांग है कि चिह्नित संपत्तियों का पारदर्शी तरीके से अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए। प्रभावित व्यापारियों की वास्तविक संख्या का आकलन किया जाए और प्रत्येक व्यापारी को अपने दस्तावेज एवं पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाए। इसके साथ ही प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यापारिक स्थान, अंतरिम व्यापारिक व्यवस्था और उचित पुनर्वास की व्यावहारिक योजना तैयार की जाए। शहर का व्यापारी पूरी तरह सरकार के साथ है।










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed