{"_id":"57daec974f1c1b0d27d47be5","slug":"vyapaari-ki-hatya-virodh","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की हत्या के विरोध में मेरठ बंद आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की हत्या के विरोध में मेरठ बंद आज
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन गल्ला मंडी में दुकान में घुसकर लाखों की लूट और किराना व्यापारी पवन गोयल की हत्या के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने शुक्रवार (आज) मेरठ बंद का एलान किया है। इस बंद पर व्यापारियों के दोनों प्रमुख गुटों ने एकजुटता दिखाते हुए बृहस्पतिवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में प्रचार किया। कई व्यापारियों संगठनों ने भी इसे समर्थन दिया है।
व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन संयुक्त व्यापार संघ की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। ऐसे मौके पर बुधवार सरेशाम नवीन गल्ला मंडी में बदमाशों ने दो व्यापारियों से लाखों रुपये की लूट करते हुए एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि शहर में व्यापारियों के साथ लगातार हो रहीं ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारी पहले ही आक्रोशित थे। लेकिन आपसी गुटबाजी के कारण वह किसी आंदोलन को खड़ा नहीं कर पा रहे थे। चुनावी माहौल में बुधवार की सनसनीखेज घटना ने आग में घी डालने का काम किया।
बुधवार देर रात संयुक्त व्यापार संघ की आपात बैठक में व्यापारियोें ने एसएसपी को घटना के खुलासे के लिए बृहस्पतिवार रात तक का समय दिया था। लेकिन पुलिस इसमें पूरी तरह असफल रही। जिस पर व्यापारियों के दोनों प्रमुख गुटों की अलग-अलग बैठक हुई और मेरठ बंद का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन
ये रहेंगे बंद में शामिल
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। शहर में फैल रहे वायरल बुखार को देखते हुए दवा की दुकानों, चिकित्सकों और नर्सिंग होम को इस बंद से मुक्त रखा गया है। शहर के पेट्रोल पंप जहां दोपहर तक बंद रहेंगे तो सिनेमा घरों में सुबह का शो नहीं चलेगा। वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर बंद रहेगा। ट्रांसपोर्टर कोई बुकिंग नहीं करेंगे। बंद को मेरठ बार एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। सराफा एसोसिएशन नील गली के अध्यक्ष दिनेश रस्तोगी ने भी बंद को समर्थन दिया है।
जबकि दूसरे गुट के व्यापारी नेता बिजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामला शहर के व्यापारियों से जुड़ा है, इसलिए इसमें कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। व्यापारी उत्पीड़न में सभी एकजुट हैं।
ये रहेंगे बंद
शहर में सभी बाजार, दोपहर तक पेट्रोल पंप और सिनेमा घर का मार्निंग शो
ये नहीं होंगे बंद
दवा की दुकानें, क्लीनिक, नर्सिंग होम और स्कूल-कॉलेज