फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Votes are being stolen in BJP government: Shyamlal Pal

भाजपा सरकार में वोटों की चोरी की जा रही : श्यामलाल पाल

Sun, 17 Aug 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Votes are being stolen in BJP government: Shyamlal Pal
सपा प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल व अन्य। - फोटो : mrt
मेरठ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से लेकर सदन तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार में वोटों की चोरी की जा रही है जो समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह देश-प्रदेश के भविष्य का सवाल है। भाजपा हर कार्य में विफल साबित हो रही है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव पी़डीए के दम पर मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार शाम जेल रोज स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करे और अपने-अपने बूथ पर बीएलओ बनाए। हर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं। उन्होंने सरकार की स्कूलों को मर्जर करने की नीति की आलोचना की। साथ ही उन्होंने सरकार पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन बाद अंतिम संस्कार में उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे और रविवार को मुजफ्फरनगर में होने वाले पाल समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, आदित्य सिंह, निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, रजत शर्मा, सुभाष यादव, योगेंद्र जाटव और मेराज महलका आदि रहे। इस दौरान तीनों विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए, यह पार्टी कार्यालय पर चर्चा रही। वहीं, काशी टोल पर सपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र गुर्जर, सम्राट मलिक, ललित चौधरी, सोनू सागर और मनीष आदि ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अलावा सपा की प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा ने प्रेस नोट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मेरठ आगमन की कोई भी सूचना पार्टी के जिला कार्यालय से उन्हें नहीं मिली। पार्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें सूचना दी जानी चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed