Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voters will learn how to cast votes using EVMs and verify them using VVPATs.

Meerut News: ईवीएम से मतदान और वीवीपैट से वोट की पुष्टि करना सीखेंगे मतदाता

Fri, 20 Nov 2026 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Voters will learn how to cast votes using EVMs and verify them using VVPATs.
सरधना। तहसील परिसर में ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए लगाए गए जागरूकता पो
- तहसील में बना ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाताओं को मतदान की तकनीकी प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए सरधना तहसील सभागार में ईवीएम प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की कार्यप्रणाली समझाई गई। मतदाताओं को बताया गया कि वह मतदान के बाद वीवीपैट में दिखाई देने वाली पर्ची से अपने वोट की पुष्टि कर सकते हैं।
तहसील परिसर में बनाए गए ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर विधानसभा क्षेत्र सरधना और विधानसभा क्षेत्र सिवालखास से संबंधित जागरुकता पोस्टर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से मतदान की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया है। मतदाताओं को वीवीपैट की उपयोगिता बताई गई।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल की जानकारी देना और मतदान प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाएं दूर करना है। तहसील परिसर में लगाए गए पोस्टरों के जरिये मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता अभियान में संदेश दिया गया कि आपका वोट आपका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed