Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voter list and election strategy discussed at BJP meeting

Meerut News: भाजपा की बैठक में मतदाता सूची व चुनाव रणनीति पर मंथन

Thu, 19 Nov 2026 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Voter list and election strategy discussed at BJP meeting
सरधना। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिका
सरधना। ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को सरधना नगर मंडल भाजपा की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष विनोद जैन की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण और बूथों को मजबूत बनाने की रणनीति बनी। विनोद जैन ने पदाधिकारियों से चुनाव प्रबंधन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चुनाव में अब करीब 90 दिन शेष हैं। कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश मिले। उन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा गया। नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई पात्र व्यक्ति सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। पदाधिकारियों को अपने बूथों पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधानसभा विस्तारक पुष्पेंद्र, महामंत्री सुभाष वेद प्रकाश समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed