{"_id":"589f4db04f1c1b905237ccbd","slug":"vote-daalne-par-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट कटने से कई जगह, गुस्साए लोगों ने बूथों पर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट कटने से कई जगह, गुस्साए लोगों ने बूथों पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वोटर लिस्ट से नाम कटने पर मतदाताओं ने कई जगह हंगामा किया। परतापुर में सैकड़ों दलितों के नाम लिस्ट में नहीं थे। गुस्साए लोगों ने बूथों पर हंगामा कर अफसरों को घेरा।
विज्ञापन
मतदान शुरू होते ही वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें आनी शुरू हो गईं थीं। शहर विधान सभा सीट के छतरी वाले पीर के बूथ नंबर एक पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो. इमरान के परिजनों की वोट ही काट दी गई। बकौल इमरान उनके परिवार के 15 लोगों में आठ की वोट काट दी गई थी। उन्होंने डीएम से शिकायत की। दक्षिण सीट के परतापुर के घाट गांव के प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ पर दर्जनों दलितों ने अपनी वोट कटने का आरोप लगा हंगामा किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट का घेराव कर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर एक पार्टी विशेष के लोगों ने वोट कटवाई हैं। कैंट सीट के सीएवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालने आए सदर निवासी दीपचंद, शिखा, पायल और पकुंल की वोट भी कट गई थी। इसी तरह अशोक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सतीश और शोभित आदि कई लोगों ने अपनी वोट कटने की शिकायत की। बूथ 39 के भाजपा और कांग्रेस के एजेंटों ने भी वोट कटने की शिकायत अधिकारियों से की। कैंट के ही बूथ 38 पर भी दर्जनों लोगों की वोट कटी थी। नौचंदी ग्राउंड स्थित मतदान केंद्रों पर भी कई लोगों के नाम लिस्ट से गायब था। लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। सरधना, किठौर, हस्तिनापुर, सिवाल खास सीटों पर भी लोगों ने शिकायतें कीं।
विज्ञापन