फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Volvo AC bus did not get bus from Kanpur to Sardhana and Modipuram

कानपुर से नहीं मिली बस तो सरधना और मोदीपुरम तक चलाई वॉल्वो एसी बस

Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Volvo AC bus did not get bus from Kanpur to Sardhana and Modipuram
कानपुर से नहीं मिली बस तो सरधना और मोदीपुरम तक चलाई वॉल्वो एसी बस
विज्ञापन

मेरठ। रोडवेज की महानगर बस सेवा के लिए कानपुर से मिलने वाली 100 सीएनजी बस अभी तक नहीं मिल सकी हैं। कंपनी एमडी के छुट्टी पर होने के चलते अभी इसमें विलंब हो रहा है। लोगों को राहत देने के लिए विभाग ने वॉल्वो एसी बसों को दो रूटों पर चलाया है।

वर्ष 2010 में जेएनएनयूआरएम योजना से मेरठ को शहरी यातायात के लिए 120 बस मिली थी। इन बसों का संचालन नगर निगम को करना था। लेकिन नगर निगम ने बस संचालन से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कंपनी बनाकर इनका संचालन रोडवेज से कराया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल वाहन प्रतिबंधित किए जाने के एनजीटी के आदेश के बाद सभी 120 बस बंद हो चुकी हैं। लोगों को राहत देने के लिए नगर विकास विभाग ने कानपुर में खड़ी 100 सीएनजी बसें मेरठ के लिए अलॉट की हुई हैं। जरूरी औपचारिकता पूरी करके इन बसों को कानपुर से लाने की कार्रवाई की जानी है, लेकिन एमसीटीएसएल कंपनी के एमडी विजय कुमार के छुट्टी पर होने के चलते अभी इसमें थोड़ा विलंब हो रहा है। तब तक के लिए कंपनी ने लॉकडाउन के समय से वर्कशॉप में खड़ी आठ वॉल्वो एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। एआरएम अनिल अग्रवाल ने बताया कि एसी बसों का संचालन मेडिकल से सरधना और मेडिकल से वाया पल्लवपुरम मोदीपुरम किया जा रहा है। जरूरी औपचारिकता पूरी कर जल्द ही कानपुर से 100 सीएनजी बस मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed