फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Volunteers gave the message of world peace by forming a human chain

Meerut News: मानव शृंखला बनाकर स्वयंसेवकों ने दिया विश्व शांति का संदेश

Fri, 06 Mar 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of world peace by forming a human chain
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। पहले दिन स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विश्व शांति और एकता का संदेश दिया। उन्हें समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। विश्व शांति पर विचार गोष्ठी में स्वयंसेवकों ने आतंकवाद और युद्धों पर चिंता जताई। प्राचार्य डॉक्टर महेश कुमार ने युद्ध को मानवता का अभिशाप बताया, जिससे जन-धन की हानि होती है और भय फैलता है। स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी व गौतम बुद्ध के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अहिंसा व करुणा से स्थायी शांति स्थापित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने युद्ध से महंगाई, बेरोजगारी व प्रदूषण जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने सभी से शांति और सद्भावना फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed