फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Volunteers carried out street march in Falavada

Meerut News: फलावदा में स्वयंसेवको ने पथ संचलन किया

Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Volunteers carried out street march in Falavada
फलावदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में नगर में स्वयंसेवकों का पद संचलन हुआ। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर सामूहिकता एवं सहभागिता का परिचय दिया।
विज्ञापन

नगर में स्थित काले सिंह परिसर में स्वयंसेवकों ने ध्वजारोहण किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता नीरज ने कहा कि जाति का मतभेद हमारे देश की बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। हमें कुटुंब प्रबोधन पर ध्यान देना चाहिए। हम में भिन्न-भिन्न जातियों में बंटे होने के कारण समरसता नहीं आ पाती है। यह देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। परंतु समाज में सामाजिक समरसता होना अनिवार्य है। इसके लिए हम सभी को जाति का मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा, तभी जाकर हम सब देश और राष्ट्र को आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

पथ संचलन काले सिंह स्थान से आरंभ होकर, मोहल्ला जोगियान, बूढ़ा शिव मंदिर, भगत सिंह चौक, मैन बाजार आदि होते हुए काले सिंह मंदिर पर समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर संचलन का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ संचलन में सह जिला संघ चालक सुशील सैनी ने स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंछ संघचालक प्रताप, यशपाल सह जिला बौद्धिक प्रमुख अंकुश, खंड कार्यवाह कुलदीप, विनीत राणा, नगर खंड प्रचारक दीपक, व्यवस्था प्रमुख हरपाल, महेश अग्रवाल, चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, अजय शर्मा, अश्वनी बिश्नोई, नरेंद्र खटीक, आर्यन और संघ के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed