{"_id":"63c4672ffe93c9028c031426","slug":"vision-impairment-yet-drivers-running-roadways-buses-meerut-news-mrt621758359-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आंखों से साफ नहीं दिखता, फिर भी रोडवेज बसों को दौड़ा रहे चालक, नेत्र जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आंखों से साफ नहीं दिखता, फिर भी रोडवेज बसों को दौड़ा रहे चालक, नेत्र जांच में हुआ खुलासा
Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
सार
नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री द्विवेदी ने बताया कि इनमें से 38 चालक निकट दृष्टि दोष तथा 11 दूर दृष्टि दोष से ग्रसित थे। जिन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज के बस ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंखों में दोष होने के बाद भी रोडवेज बसों के चालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह बात रविवार को चालकों की आंखों की जांच के दौरान सामने आई।
विज्ञापन
लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के उच्चीकृत नेत्र रोग विभाग की ओर से सोहराब गेट डिपो पर चालकों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान कुल 57 चालकों ने आंखों की जांच कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ कॉलेज में फायरिंग से मचा हड़कंप, तेंदुए की दहशत, शामली में भूकंप के झटके
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री द्विवेदी ने बताया कि इनमें से 38 चालक निकट दृष्टि दोष तथा 11 दूर दृष्टि दोष से ग्रसित थे। जिन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई।
जांच में पांच मोतियाबिंद एवं तीन चालक वायरल कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) से ग्रसित मिले। इन्हें मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में पुन: परीक्षण के लिए बुलाया गया। शिविर में डॉ. नवीन यादव, डॉ. दीपांशु गर्ग एवं डॉ. सारिक बिलाल शामिल रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष जयश्री द्विवेदी एवं उनकी टीम को सफल नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी।