{"_id":"6aba6e2fe0686f454c02acbf","slug":"vision-academy-defeated-junior-youngs-2-0-meerut-news-c-72-1-mct1009-160176-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विजन एकेडमी ने 2-0 से जूनियर यंग्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विजन एकेडमी ने 2-0 से जूनियर यंग्स को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसडी सदर इंटर कालेज में चल रहे अंडर 14 वर्ग के हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच विजन एकेडमी और जूनियर यंग्स की टीम के बीच हुआ। इसमें विजन एकेडमी की टीम ने 2-0 से मैच जीता।
मैच की शुरूआत से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 40वें मिनट में विजन एकेडमी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल किया। विजन एकेडमी ने 2-0 से जूनियर यंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसमें टीम की ओर से चैतन्य सोलंकी ने निर्णायक गोल किया। इस मौके पर एसडी सदर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दोपहर 12 बजे से एसडी सदर कालेज के हॉकी मैदान पर खेला जाएगा।