फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vishu was scheduled to come to Hastinapur for Navratri worship the day after the accident.

Meerut News: नवरात्र पूजा के लिए हस्तिनापुर आने वाला था विशु

Thu, 08 Oct 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Vishu was scheduled to come to Hastinapur for Navratri worship the day after the accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा के बेटे विशु की मथुरा-वृंदावन के एक गुरुकुल में पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बुधवार देर रात उसका शव हस्तिनापुर पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में विशु का अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों के अनुसार, विशु गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात को गुरुकुल प्रबंधक के कहने पर पानी के टैंक में जाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। बुधवार देर रात शव हस्तिनापुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

विशु की मां ज्योति शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष जयंती माता मंदिर में पूजा-अर्चना करता था। इस बार भी वह नवरात्र की पूजा के लिए बुधवार को हस्तिनापुर आने वाला था। इसके लिए उसने अपना बैग भी पूरी तरह तैयार कर लिया था, लेकिन मंगलवार रात हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों की आंखें नम रहीं। कस्बे के लोगों ने प्राचीन जयंती माता मंदिर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया। मंदिर परिसर में भी दिनभर शोक का माहौल रहा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed