फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Virat Anushka marriage related story has also come in front

विराट-अनुष्का की शादी से जुड़ी ये बात भी आ गई सामने

Sun, 17 Dec 2017 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 17 Dec 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Virat Anushka marriage related story has also come in front
विराट-अनुष्का शादी

फिल्म बैंड, बाजा, बारात से अपने करियर को नई ऊंचाईयां देने वाली अनुष्का शर्मा की शादी में बैंड, बाजा, बारात का जिम्मा मेरठ के मनोज मित्रा ने संभाला। शास्त्रीनगर निवासी मनोज मित्रा बेहद सीक्रेट तरीके से हुई इस सेलिब्रिटी शादी के वेडिंग प्लानर बने। जिन्होंने शादी के डेस्टिनेशन को चुनने से लेकर विदाई और दिल्ली-मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की जिम्मेदारी संभाली है। 

विज्ञापन


मनोज मित्रा की वेडिंग प्लानिंग कंपनी शादी स्क्वायड को सेलिब्रिटी शादी के इंतजाम का भार सौंपा गया है। इटली के टस्कनी स्थित बोरगो फिनोसिएटो रिजॉर्ट से लेकर मुंबई, दिल्ली में होने वाली दावत का इंतजाम भी मनोज मित्रा ही करेंगे। शादी के एक सप्ताह पहले मनोज सहित शादी स्क्वायड की पूरी टीम दुनिया के सबसे महंगे चौथे डेस्टिनेशन इटली के टस्कनी स्थित बोरगो फिनोसिएटो रिजॉर्ट में शादी की जिम्मेदारी संभालने पहुंची।
विज्ञापन


जहां सजावट, बैंड, बाजा, बारात व अन्य रस्मों को सकु शल संपन्न कराने के लिए बेहद बारीकी से तैयारी हुई। विराट-अनुष्का के मैचिंग कपड़े, गहने, शादी के कार्ड, विवाह स्थल की सजावट पर पूरी टीम दो महीने से काम कर रही थी। मुंबई में लंबे समय से फिल्में प्रोड्यूस कर रहे मनोज ने तीन साल पहले शादी स्क्वायड नामक वेडिंग प्लानिंग कंपनी शुरू की है, इसी कंपनी के तहत उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी मनोज मित्रा को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सेलिब्रिटी शादी की वेडिंग प्लानिंग की जिम्मेदारी मिलने का किस्सा बहुत रोचक है। मनोज मित्रा ने अमर उजाला को बताया कि वो लंबे समय से फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। तीन साल पहले उन्होनेें फिल्म प्रोडक्शन के साथ साइड में वेडिंग प्लानिंग एजेंसी शादी स्क्वायड भी खोली। वेडिंग प्लानिंग एजेंसी में मनोज के साथ मुंबई निवासी सौरभ मल्होत्रा, टीना थरवानी पार्टनर हैं। रिद्धि इनके साथ काम करती हैं। चार लोगों की टीम राजस्थान में कई शाही शादी व विदेशी शादियां करा चुके हैं।

फिल्लौरी के सेट पर मिली शादी की जिम्मेदारी

Virat Anushka marriage related story has also come in front
विराट-अनुष्का शादी

फिल्लौरी के सेट पर अनुष्का ने अपनी शादी का जिक्र किया तो मनोज ने उन्हें अपनी एजेंसी शादी स्क्वायड की जानकारी दी। अनुष्का कंपनी का काम देखकर प्रभावित हुई और अपनी शादी के पूरे अरेंजमेंट का कांट्रेक्ट साइन कर दिया। तभी से मनोज की वेडिंग प्लानिंग कंपनी इस सेलिब्रिटी शादी के काम में जुट गई। चारों लोगों ने मिलकर इटली में मंडप, बारात, फेरे, विदाई, रिसेप्शन, जयमाला, स्टेज, मेहंदी, हल्दी का अरेंजमेंट किया।

थीम डिजायन कर सजावट की। क्राकरी, वेडिंग कार्ड, सजावट, इंस्टालमेंट, बैंड, बाजा, बारात सभी तैयार किया। दिल्ली और मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की पूरी तैयारी का जिम्मा भी मनोज की टीम का है। टीम शादी से सात दिन पहले ही इटली पहुंच गई थी। शास्त्रीनगर निवासी मनोज मित्रा ने मेरठ कॉलेज से बीए किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया। शास्त्रीनगर में मनोज की भाभी अंजू मित्रा और भाई प्रदीप मित्रा व पूरा परिवार रहता है।

भाई प्रदीप मित्रा टूर एंड ट्रेवल का काम करते हैं। साल में दो बार मनोज परिवार से मिलने आते हैं। भाभी अंजू मित्रा ने कहा कि मनोज को शुरू से ही फिल्मों का शौक था, इसलिए वे प्रोडक्शन लाइन में चले गए। विराट-अनुष्का की शादी की पूरी जिम्मेदारी इन्होंने संभाली है। हमें दो महीने पहले इस बात को बताया था लेकिन सीक्रेट होने के कारण हम किसी को बता नहीं सकते थे।

कई फिल्मों को किया प्रोड्यूस

Virat Anushka marriage related story has also come in front
विराट-अनुष्का शादी

करण जौहर के साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया। इन दिनों नाडियावाल प्रोडक्शन के साथ काम कर रहे हैं। कुछ कुछ होता है, ताल, जब वी मेट, जुड़वा 2, खूबसूरत, ढिशुम,
फिल्लौरी आदि फिल्में कर चुके हैं। फ्रीलांस प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के लिए फिल्लौरी को प्रोड्यूस किया अब उनकी आने वाली फिल्म परी को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

मनोज मित्रा की शादी स्क्वायड व पूरी टीम को विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा ने अपने टिवट्र अकाउंट पर बधाई दी। विरुष्का ने मनोज की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया कि टीम ने बेहद संजीदगी से हमारी शादी की जिम्मेदारी संभाली, हर पल को खूबसूरत बनाया।

हमारी शादी हमारे प्यारे वेडिंग प्लानर के कारण ही अच्छे से संपन्न हो सकी। विरुष्का की शादी के बाद मनोज मित्रा ने भी शादी स्क्वायड के ऑफिशियल टिवट्र अकाउंट पर इस मोस्ट अवेटेड शादी से जुड़ी प्रमुख जिम्मेदारियों को साझा किया। विरुष्का की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बहुत अच्छे से शादी संपन्न हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed