{"_id":"57e422c44f1c1bff44a84f2e","slug":"viral-se-mar-rahe-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग वायरल से मर रहे, कर्मचारियों को खिदमत का बुखार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग वायरल से मर रहे, कर्मचारियों को खिदमत का बुखार
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वायरल से लोगों की जान जा रही है और मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को साहब की खिदमत का बुखार चढ़ा है। बृहस्पतिवार को शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जिला मलेरिया कार्यालय पहुंचे तो रिकॉर्ड से पता चला कि विभाग के पास कीटनाशक छिड़काव के लिए 19 मशीनें हैं। लेकिन उन्हें चलाने वाले नौ में से पांच कर्मचारी सीएमओ दफ्तर व कोठी पर तैनात कर रखे हैं। ऐसे में नाराज विधायक ने कहा कि यह शहर की जनता के साथ भद्दा मजाक है। वायरल बुखार के कहर के बीच अफसर सुविधाभोगी बनकर बैठे हैं।
कीटनाशक छिड़काव में भी गड़बड़झाला
मलेरिया कार्यालय पहुंचे शहर विधायक ने जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत से पूछा कि बीते दिनों छिड़काव मशीनों की कमी सामने आने पर जिला कृषि विभाग से आपको मशीनें मुहैया कराई गई थीं। अब उनका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा। विधायक ने छिड़काव की जाने वाली दवा के बारे में पूछा तो अधिकारी ने बताया कि हम लोग 10 लीटर की टंकी में 2.5 एमएल लारजी साइड दवा डालते हैं। विभाग के पास 12 सुपरवाइजर भी हैं। जिन्हें रोजाना 50 से 60 एमएल दवा देकर भेज दिया जाता है। इस पर विधायक ने सवाल खड़ा किया कि इस हिसाब रोजाना एक कर्मचारी करीब 20 से 24 टंकी यानी 240 लीटर पानी का कीटनाशक के तौर पर छिड़काव करता है। क्या कोई एक कर्मचारी एक दिन के अंदर इतना कीटनाशक छिड़क सकता है। ऐसे में जिला मलेरिया अधिकारी विधायक के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।
ऐसे तो रुक गई बीमारी
विधायक ने जब उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो मलेरिया विभाग का अधिकांश स्टाफ सीएमओ कार्यालय से लेकर कोठी पर तैनात मिला। विधायक ने इस पर रोष जताते हुए कहा कि अनाप-शनाप आंकड़े देकर क्यों जनता से मजाक कर रहे हो। शहर में प्रॉपर छिड़काव नहीं हो रहा, इसलिए लोगों की बुखार से जान जा रही है।
विज्ञापन
ऊपर तक जाएगी शिकायत
इस बिगड़ी व्यवस्था से नाराज विधायक ने कहा कि जब आप लोग सुविधाभोगी बनकर बैठे हो तो शहर में बीमारी रुकने से रही। विधायक ने कर्मचारियों को सीएमओ दफ्तर में तैनात करने का मुद्दा ऊपर तक उठाने की बात कही। गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ भी लगातार कर्मचारियों की सीएमओ दफ्तर व आवास पर तैनाती का मुद्दा उठाता रहा है। इससे पहले विधायक कीटनाशक दवा के छिड़काव व फॉगिंग को लेकर मलेरिया दफ्तर जाने से पहले सीएमओ से भी मिले थे। उन्होंने इस बात को लेकर असंतोष जताया कि आप लोगों से जैसे उम्मीद की जा रही थी, वैसे परिणाम नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान वेद पांडे, मुकेश पुंडीर, चिराग, विवेक वाजपेयी, विवेक चौधरी, सन्नी आदि मौजूद रहे।
युद्ध स्तर पर हो फॉगिंग
मेरठ। नगर निगम पहुंचे शहर विधायक ने कहा कि निगम के पास 17 फॉगिंग मशीन हैं, जबकि शहर की आबादी के हिसाब से 40 मशीनों की आवश्यकता है। मंडलायुक्त से उन्होंने इस बारे में बात की थी तो उन्होंने नगर निगम की मांग पर फॉगिंग मशीन खरीदने की स्वीकृति देने की बात कही है। वाजपेयी ने किठौर व शाहजहांपुर स्थित बागों में स्प्रे के लिए इस्तेमाल होने वाली बड़ी स्प्रे मशीनों से शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक दो शिफ्टों में युद्ध स्तर पर स्प्रे कराने की मांग की।
बुखार से युवती और छात्र की मौत
बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बुखार से मौतें हो रही है। बृहस्पतिवार को फलावदा में छात्र और दौराला के मटौर गांव में युवती की बुखार से मौत हो गई बृहस्पतिवार को फलावदा के होली चौक निवासी राहुल पुत्र ऋषिपाल के परिजनों ने बताया कि उसे आठ दिन से बुखार आ रहा था। राहुल कक्षा आठ का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल चला गया। जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पर परिजन उसे चिकित्सक के पास मेरठ ले गए। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल के परिवार में और भी लोग बुखार से पीड़ित हैं। राहुल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अब तक कसबे में बुखार से पांच मौत हो चुकी हैं।
उधर, मटौर गांव निवासी सरिता(20) पुत्री रमेश दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। दौराला सीएचसी से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार रात उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणा विकास चौहान, बबली, योगराज, प्रताप आदि का कहना है कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। वहीं दौराला सीएचसी के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा मटौर गांव में युवती की बुखार से मौत का मामला संज्ञान में नही है। गांव में शुक्रवार सुबह मेडिकल कैंप लगवाया जाएगा।