फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vipin Tyagi became the president and Rakesh Gaur became the general secretary.

विपिन त्यागी अध्यक्ष और राकेश गौड़ महामंत्री बने

Mon, 08 Sep 2025 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vipin Tyagi became the president and Rakesh Gaur became the general secretary.
मेरठ। नगर निगम कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कृष्णा पैलेस माधवपुरम में आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सुधीर गुप्ता ने की। इसमें संगठन के नवीन गठन पर मंथन किया गया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं संगठन मंत्री राजीव गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। निगम के निर्माण विभाग में ठेकेदार संजीव धामा ने ठेकेदार विपिन त्यागी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। तत्कालीन अध्यक्ष अतुल दीक्षित सहित सभी ठेकेदारों की सर्वसम्मति से विपिन त्यागी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, महामंत्री पद पर राकेश गौड़ और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता का चयन हुआ। सभा में दलजीत बत्रा, प्रेम मिश्रा, संजय गुप्ता, बृजमोहन तोमर, पंकज सिंह, आफताब, शिवशंकर शुक्ला, पंकज कतीरा, विकास मित्तल, पारस, राहुल, पवन गर्ग, योगेंद्र कौशिक सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed