Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Violent clash between two groups in Mainaputhi; pregnant woman beaten

Meerut News: मैनापूठी में दो पक्षों का खूनी संघर्ष, गर्भवती को पीटा

Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Violent clash between two groups in Mainaputhi; pregnant woman beaten
- पुलिस ने मौके पर लाठी फटकारी, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर स्थिति को शांत किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
रिजवान पक्ष की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार की शाम उसकी गर्भवती पत्नी रेशमा अपने पति के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। दूसरे पक्ष के शाहरुख ने उन्हें रास्ते में रोका और पति के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर शाहरुख ने पति को पीटा और बचाव में आई रेशमा को भी मारा। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपियों ने उनके घर पर पथराव भी किया, जो सीसीटीवी में दर्ज हो गया। वहीं, शानू पक्ष ने अपनी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह दुकान पर बैठा था। तभी रिजवान अपने साथियों के साथ आया और उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर रिजवान और उसके साथियों ने शानू के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण पहले भी कई बार मारपीट और पथराव हो चुका है। पुलिस ने पूर्व में भी दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी। इसके बावजूद उनके बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित किया गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed