फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Violence in Saharanpur, communal stress

सहारनपुर में फिर सांप्रदायिक तनाव, फल की रेहड़ी को लेकर विवाद

Wed, 06 Sep 2017 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Violence in Saharanpur, communal stress
सहारनपुर में फल की रेहड़ी को लेकर हिंसा

सहारनपुर में जनकपुरी कोतवाली के माहीपुरा चौक पर मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन

      
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे मोहल्ला माहीपुरा निवासी अख्तर अपने घर की ओर जाते समय मोड़ पर स्थित संजू के फल की दुकान की तिरपाल के लिए बंधी रस्सी से उलझ गया। इससे तिरपाल गिर गई और फल खराब हो गए। इस बात को लेकर संजू और अख्तर में विवाद हो गया। अख्तर के साथ उसका भतीजा भी पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने संजू की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही संजू का भाई मुकुल भी मौके पर पहुंच गया और उन्होंने अख्तर एवं उसके भतीजे के साथ मारपीट कर डाली। कुछ ही देर में अख्तर पक्ष के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और संजू तथा मुकुल के साथ मारपीट की। आरोप है कि माहीपुरा के कुछ लोगों ने मुकुल को पकड़ लिया और उसे माहीपुरा में उठाकर ले गए। मुकुल की मां राजशील ने आरोप लगाया कि माहीपुरा के लोगों ने मुकुल को मोहल्ले में ले जाकर मारपीट की। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

जानिए हिंसा की वजह

Violence in Saharanpur, communal stress
सहारनपुर में साम्प्रदायिक तनाव

सांप्रदायिक मामला होते देख एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा, जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर आरआरएफ भी बुला ली गई और झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों संजू, मुकुल, अख्तर एवं नदीम का अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस मामले में संजू के भाई मुकुल की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें नदीम, राशिद, मन्नान, अख्तर पर मारपीट एवं अगवा करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजीव गुंबर जनकपुरी थाना पहुंच गए और एक पक्ष की पैरवी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक को अगवा करने का प्रयास किया। काफी देर तक थाना में जमे रहने के बाद तहरीर दिलवाकर ही थाना से रुखसत हुए। घटना के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामला पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed