फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vinod Pawar became President and KP Singh Dhiman became General Secretary.

Meerut News: विनोद पवार अध्यक्ष और केपी सिंह धीमान महामंत्री बने

Mon, 24 Aug 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Vinod Pawar became President and KP Singh Dhiman became General Secretary.
बहसूमा। रामराज रामलीला कमेटी के गठन के पदाधिकारी
- श्रीरामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में सोमवार को श्रीरामलीला समिति रामराज की हुई बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक मास्टर धनेश बंसल और संचालन अमित कुमार बंसल ने किया। बैठक में आगामी श्रीरामलीला उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विनोद पवार को अध्यक्ष, केपी सिंह धीमान को महामंत्री, अमित बंसल को कोषाध्यक्ष, डॉ. श्रीपाल कोहली को महाप्रबंधक, राजकुमार चौहान को प्रबंधक, सुदर्शन गोयल को लेखा परीक्षक बनाया गया। मदन गोयल, ब्रह्म सिंह चौहान, नरेश चौहान, मोहित पवार और सुनील कुमार सहित अन्य को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

केपी सिंह धीमान को लगातार 21वीं बार महामंत्री चुने जाने पर समिति पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि रामलीला उत्सव को इस बार और अधिक भव्य बनाने के साथ सभी व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मास्टर धनेश कुमार बंसल, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, डॉ. श्रीपाल कोहली, विधि चंद शर्मा, अमित बंसल, मदन गोयल, सतीश चौहान, डॉ. एसपी कोहली, सुदर्शन गोयल सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed