{"_id":"6afad3941a84216be40c1f78","slug":"vinay-kumar-appointed-secretary-of-meerut-development-authority-vikramaditya-malik-takes-charge-as-vice-chair-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडा को मिले नए सचिव: विनय कुमार ने कार्यभार संभाला बृजेश सिंह का नोएडा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडा को मिले नए सचिव: विनय कुमार ने कार्यभार संभाला बृजेश सिंह का नोएडा तबादला
Mon, 16 Nov 2026 03:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:42 PM IST
सार
विनय कुमार को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। पूर्व सचिव बृजेश सिंह को नोएडा में विशेष कार्य अधिकारी बनाकर भेजा गया है। नवागत उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण के नए सचिव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में विनय कुमार को नया सचिव बनाया गया है। अब तक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे बृजेश सिंह को नोएडा में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाकर भेजा गया है। वहीं, नवागत मेडा उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी सोमवार को प्राधिकरण पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
विनय कुमार इससे पहले वाराणसी में एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश सिंह का तबादला नोएडा किया गया है, जहां उन्हें विशेष कार्य अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
उधर, नवागत उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी मेडा में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्राधिकरण में नए सचिव और उपाध्यक्ष की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
