{"_id":"5dd6ee2e8ebc3e547f5928c3","slug":"villegers-hold-the-block-office-ruckus-sardana-news-mrt4548393132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय पर कब्जा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का ब्लॉक कार्यालय पर कब्जा, हंगामा
विज्ञापन
ब्लॉक सरूरपुर में राशन डीलर का चुनाव नहीं कराने को लेकर धरना देते पांचली बुजुर्ग के ग्रामीण।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। विकास खंड सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव में राशन कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन ने डीलर का निरस्तीकरण कर दिया था। ब्लॉक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शासन की तरफ से निर्धारित तिथियों के अनुसार चुनाव नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन पर राशन डीलर पर साठगांठ का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों के मुताबिक एक साल से पांचली बुजुर्ग के दो राशन डीलर इकबाल व ऋषिपाल की राशन की दुकानें कालाबाजारी के आरोप में निलंबित हैं। ग्रामीणों को चार किमी. दूर बपारसी गांव में राशन लेने जाना पड़ता है। ग्रामीण राशन की नई दुकानों के आवंटन को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। बताया कि चार बार चुनाव की तारीख दी जा चुकी है पर किसी न किसी कारण निरस्त कर दी जाती है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की ओर से एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को खुली बैठक के लिए चुना गया था। एडीओ पंचायत प्रभारी भूपेंद्र शर्मा ग्रामीणों को यह जानकारी दी। जिस पर ग्रामीण निश्चित समय पर बैठक स्थल पर पहुंच गए। लेकिन दो बचे तक अधिकारी नहीं पहुंचे। नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को मिटिंग हॉल में बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों कर्मचारियों की कार्यालय की चाबियां छीन ली और धरने पर बैठ गए। ठस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीण एडीओ पंचायत व बीडीओ को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। साढ़े चार बजे बीडीओ वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द बैठक कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। वहीं, हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ सरधना पंकज कुमार सिंह भी पहुंच गए।
राशन डीलर के खिलाफ हंगामा
सरधना। सरधना नगर के धर्मपुरी और इस्लामाबाद बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि राशन डीलर घर घर जाकर कार्ड धारकों मशीन पर अंगूठे तो लगवा रहा है, लेकिन राशन देने को तैयार नहीं है अक्टूबर माह का राशन का वितरण नहीं किया हैं। ईकड़ी रोड धर्मपुरी मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। बताया कि एजेंसी अकीला नामक महिला के नाम है। जबकि एजेंसी का संचालन अन्य व्यक्ति कर रहे हैं। आरोप लगाया कि यही लोग अपने अनुसार राशन वितरण करते हैं। बताया कि दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया गया। बताया कि डीलर के लोग घर-घर जाकर कार्ड धारक महिलाओं के अंगूठे(बायोमेट्रिक) लगवा लेते हैं। पर राशन नहीं देते हैं। बृहस्पतिवार को एजेंसी पर पहुंचे तो उपभोक्ताओं को कई घंटे बाद भी राशन डीलर दुकान पर नहीं पहुंचा। जिस पर नाराज महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की बात कही है। इस मौके पर राजबीरी, रामपाल चौधरी, कामिल, रिहाना, आस मोहम्मद, अनस, इरशाद, शहनाज, नसरीन आदि मौजूद रहे।