फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers stopped Neha's funeral procession on the way

Meerut News: ग्रामीणों ने रास्ते में रोकी नेहा की शव यात्रा

Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 26 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped Neha's funeral procession on the way

विज्ञापन
गंगोह/तीतरों। सांगाठेड़ा गांव में नेहा की मौत के बाद ग्रामीणों में योगेश के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों और परिजनों ने शव यात्रा को गंगोह-नानौता मार्ग पर बीच में रोक दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। गंगोह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे नेहा रोहिला का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। इससे वहां पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। कुछ देर तक शव घर में रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए लोग ले जाने लगे। थोड़ी दूर जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव यात्रा को रोक दिया और हत्यारे योगेश रोहिला को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

शव यात्रा में शामिल रविंद्र रोहिला, अक्षय रोहिला, हेमंत रोहिला, मास्टर विनोद रोहिला, नवीन राय, जिला पंचायत सदस्य जीशान चौधरी और मांगेराम ने कहा कि आरोपी को वकील उपलब्ध न कराया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव यात्रा रुकते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और प्रशासन उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed