{"_id":"58c7d0464f1c1bb76032a56e","slug":"villagers-panic-in-leopard-knock-information-not-reached-on-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, दहशत में पूरा गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए को देख ग्रामीणों के उड़ गए होश, दहशत में पूरा गांव
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 14 Mar 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
बरनावा गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह किसानों ने एक तेंदुए को अपने दो शावकों के साथ देखा तो उनमें दहशत फेल गई और वे गांव की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बरनावा गांव निवासी मोनू पुत्र सुरेश और सोनू पुत्र राजवीर मंगलवार की सुबह जंगल में अपने खेतों पर काम करने गए थे। तभी उन्हें एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया। इससे उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और दहशत के चलते वे गांव की ओर शोर मचाकर दौड़े। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। मोनू और सोनू ने बताया तेंदुआ उनसे काफी दूर था। साथ में दो शावक भी थे। आरोप है कि ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों को भेजा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन