{"_id":"60243e838ebc3ee9162cb56c","slug":"villagers-met-ig-for-arrest-of-alleged-bjp-leader-kithor-news-mrt5247453167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

खरखौदा। कथित भाजपा नेता द्वारा पड़ोसी किसान की गेहूं की खड़ी फसल के बीच से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने तथा विरोध करने पर राइफल तानने के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कारवाई नहीं की। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने आईजी प्रवीन कुमार से मिलकर आरोपी की राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने और गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
गांव अतराड़ा निवासी एवं कथित भाजपा नेता उमेश त्यागी पर आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले उसने पड़ोसी किसान उमेश त्यागी के गेहूं के खेत के बीच से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाल दी। किसान ने विरोध किया तो उसने लाइसेंसी राइफल उस पर तान दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़ित पक्ष आईजी से मिला तथा कथित भाजपा नेता की गिरफ्तारी व राइफल कर लाइसेंस निरस्त करने की गुहार लगाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष से मिला पीड़ित पक्ष
पीड़ित पक्ष ने भाजपा के जिलाध्यक्ष अनुज राठी मिलकर बताया कि उमेश त्यागी दो दिन पहले ही मेरठ आए भाजपा के एक मंत्री से मिला। उसने यह फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उमेश त्यागी के भाजपा नेता होने से इनकार किया तथा पुलिस से उचित कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
जल्द होगी कार्रवाई
सीओ किठौर ब्रजेश सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष बुधवार को आईजी व उनसे भी मिले। थाना पुलिस को जल्द ही मामले में चार्जशीट लगाने व राइफल का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया गया है।