फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   villagers Fight with electrical team while they cut illegal power connection in Meerut

बकाया के विरुद्ध बिजली कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम से मारपीट, बंधक बनाने का प्रयास

Sun, 19 Jan 2020 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
villagers Fight with electrical team while they cut illegal power connection in Meerut
electricity meter - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना में बकाए के विरुद्ध बिजली कनेक्शन विच्छेद करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ आरोपी ने हाथापाई, मारपीट की तथा बंधक बनाने का प्रयास किया। किसी प्रकार टीम जान बचाकर वहां से निकल आई। इस मामले में एक को नामजद करते हुए अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष से उपभोक्ता ने बिल जमा होने के बाद भी विद्युत टीम पर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

विद्युत निगम के अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने कहा कि सौरभ कुमार, संविदाकर्मी नदीम, ललित, संजय के साथ आज बकाए के विरुद्ध कनेक्शन विच्छेद कर रहे थे। तभी नामजद आरोपी निवासी मोहल्ला मुन्नालाल वहां आने का विरोध किया, गालीगलौच करने लगा।
विज्ञापन

परिसर स्थित महिला द्वारा विरोध किया तथा आरोपी ने विद्युत निगम की टीम को छेड़छाड़ में फंसवाने की धमकी दी। टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। वे लोग किसी प्रकार से निकल आने में सफल रहे। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी कर्मचारी के साथ गालीगलौज करने, हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। 

एसएसआई नरेंद्र सिंह ने जांचकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। वहीं, उपभोक्ता अरशद मोहल्ला मुन्नालाल निवासी ने विद्युत टीम को नामजद करते हुए थाने में दी। उन्होंने कहा कि उसका बिल जमा है।

जब टीम उसके यहां आई तो उसने जमा की रसीद टीम को दिखाई। इसके बाद भी टीम ने उसके साथ अभद्रता की तथा जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने टीम पर अवैध वसूली करने, गालीगलौज करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। 

पशु चोर फरार, गाड़ी कब्जे में ली
खरखौदा। गांव कैली निवासी बृजेश पुत्र बलवीर व मूलचंद पुत्र खचेडू दोनों के मकान आसपास हैं। शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे चोरों को पड़ोसी युवक ने देख लिया। वहीं, चोरों ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर खड़े टाटा मैजिक में दोनों पशुओं को लाद लिया और भागने लगे।

इस पर ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। इस पर चोर गाड़ी को लेकर हापुड़ बाईपास की ओर भागने लगे। घना कोहरा होने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। चोर गाड़ी छोड़कर अंधेरे के चलते जंगल में भाग गए। वहीं, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed