{"_id":"653828df6c5616852d00eb50","slug":"villagers-created-ruckus-due-to-cow-slaughter-incident-mawana-news-c-40-1-smrt1041-2452-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोकशी की घटना से ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोकशी की घटना से ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नागोरी के जंगल में जानसठ व फलावदा थाने की सीमा पर गोकशी की घटना को अंजाम दिया। खेत पर पहुंचे किसान ने पुलिस को सूचना दी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
गांव नागोरी निवासी सुबोध सिंह पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत पर काम करने गया था। बराबर के खेत में गोवंश के अवशेष, खून, गोबर पड़ा मिला। सुबोध की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। दो थानों की सीमा होने के चलते फलावदा व जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने गोकशी होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कई गोवंश को काटकर गोवंश तस्कर उनका मांस निकाल कर ले गए हैं। कई घंटे दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में जानसठ पुलिस ने गोवंश के अवशेषों का नमूना भरवाकर निरीक्षण के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि रजबहे में भी गाेवंश के अवशेष फेंके गए हैं और गोवंश का कटान कर सुबोध के खेत में खून दबा दिया, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के सामने खोदकर दिखाया।
विज्ञापन
किसान सुबोध ने सीएमओ मुजफ्फरनगर को भी घटना की जानकारी दी। सीएमओ के आदेश पर पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार व पटवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवशेषों के सैंपल लिए। पुलिस ने अवशेषों को जमीन में दबवा दिया। जानसठ थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। पशुओं के कुछ अवशेष पड़े मिले, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। किसान सुबोध की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।