{"_id":"6a09f3d67f5b69480e012236","slug":"villagers-body-found-hanging-from-a-tree-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112367-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेड से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेड से लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
25 अप्रैल को बेटी की शादी की थी, 26 को बीमारी से हुआ था मां का निधन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मवाना खुर्द में रामबीर (45) का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
गांव मवाना खुर्द निवासी रामबीर (45 वर्ष) शिमला में लोअर आदि की सिलाई का कार्य करता था। रामबीर के तीन बेटे और एक बेटी है। उसकी बेटी की 25 अप्रैल को शादी हुई थी। 26 अप्रैल को रामबीर की मां का देहांत बीमारी के चलते हो गया था। तभी से वह गांव में था। रामबीर का शव रविवार अपराह्न दो बजे जंगल में पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और रामबीर के शरीर को उतारा और प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। रामबीर के पुत्र ने बताया कि वह सुबह 11 बजे घर से गए थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
-- -- -- -- --