फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village heads to gather in the pilgrimage town today.

Meerut News: आज तीर्थ नगरी में जुटेंगे ग्राम प्रधान

Sat, 03 Oct 2026 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Village heads to gather in the pilgrimage town today.
मानदेय और भुगतान में हो रही देरी समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ग्राम प्रधानों के मानदेय, पंचायत सहायकों के मानदेय और विकास कार्यों के भुगतान में देरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों की बैठक हस्तिनापुर में रविवार को होगी। बैठक में मवाना हस्तिनापुर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के शामिल होंगे।

सैफपुर कर्मचंदपुर की ग्राम प्रधान मोनिका भाटी ने बताया कि प्रशासक नियुक्त होने के बाद ग्राम प्रधानों का मानदेय रोक दिया गया हैं, जबकि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाया गया है। प्रधानों ने पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि से करने पर भी आपत्ति जताई है। उनकी मांग है कि पंचायत सहायकों का मानदेय सरकार अपने स्तर से उपलब्ध कराए, ताकि ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन


इसके अलावा नई भुगतान व्यवस्था में हो रही देरी और मनरेगा के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी बैठक में उठाया जाएगा। प्रधानों के अनुसार इन समस्याओं के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक मवाना-हस्तिनापुर मार्ग स्थित संस्कार फार्म हाउस पर होगी। बैठक में समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed