फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head of Nangli Kithaur honored for excellent innovations

Meerut News: नंगली किठौर की ग्राम प्रधान उत्कृष्ट नवाचारों के लिए सम्मानित

Wed, 08 Apr 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Village head of Nangli Kithaur honored for excellent innovations
माछरा। नंगली किठोर की ग्राम प्रधान बृजबाला को डीएम ,एसएसपी ,सीडीओ सम्मानित करते हुए ।फोटो स्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


माछरा। मिशन शक्ति 5.0 के भव्य आयोजन में ब्लॉक माछरा के नंगली किठौर गांव की प्रधान ब्रजबाला को सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचारों के लिए यह सम्मान मिला। यह सम्मान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में दिया गया।
जिलाधिकारी वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने उन्हें शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। अधिकारियों ने नंगली किठौर को उत्तर प्रदेश की 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया। ब्रजबाला के नेतृत्व में गांव ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। गांव उत्तर प्रदेश का पहला तंबाकू मुक्त मॉडल गांव बना है। पंचायत सचिवालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली 24 घंटे संचालित हाईटेक लाइब्रेरी स्थापित हुई है। यह लाइब्रेरी गरीब और मेधावी छात्रों के लिए दिन-रात पढ़ाई करने का प्रेरणादायक केंद्र है।
विज्ञापन

ब्रजबाला के प्रयासों से वर्ष 2008 से जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी जीर्णोद्धार कराया गया। अब ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। इससे गांव के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। ब्रजबाला ने अपनी सफलता का श्रेय सभी ग्रामवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे नंगली किठौर गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed