फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Village head meets District Magistrate, demands rights

Meerut News: जिलाधिकारी से मिले ग्राम प्रधान, मांगे अधिकार

Fri, 03 Nov 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Village head meets District Magistrate, demands rights
मेरठ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिले। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की नीति के कारण वह काम नहीं कर पा रहे हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधानों ने अपने अधिकार मांगे।
विज्ञापन

प्रधानों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम प्रधानों को शासन प्रशासन ने अपने नियम की ऐसी जंजीरों में जकड़ दिया है, जिससे प्रधानों को आजाद होना प्रतीत नहीं हो पा रहा है। ग्राम सचिव से लेकर अधिकारी तक प्रधानों के साथ उचित व्यवहार नहीं करते, 27 विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा ग्राम प्रधानों के अधीन किए गए थे, लेकिन ग्राम प्रधान आज भी उनसे वंचित हैं। पंचायत द्वारा बनाई गई कार्य योजना से भी प्रधान को वंचित कर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष केशुम सतीश भडाना, कुसुम देवी ग्राम प्रधान बडोली, निर्मला देवी ग्राम माछरा, नीलम मनोज त्यागी ग्राम प्रधान सिंहपुर, संगीता ग्राम प्रधान बिजौली, मीनू किशोर ग्राम प्रधान जैनपुर, नूरल्लाह ग्राम प्रधान अगवानपुर, संदीप कुमार ग्राम प्रधान चंदौडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed