{"_id":"680aa37f8866b12c9105297f","slug":"village-head-and-secretary-were-honored-on-national-panchayat-raj-day-meerut-news-c-14-mrt1027-841936-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर ग्राम प्रधान-सचिव हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर ग्राम प्रधान-सचिव हुए सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए।
इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम स्थान विकास खंड परीक्षितगढ़ की ग्राम पंचायत नंगला गोसाई की ग्राम प्रधान सरिता सिंह व ग्राम सचिव विनीत कुमार, द्वितीय स्थान विकास खंड खरखौदा की ग्राम पंचायत सेतकुंआ की ग्राम प्रधान कृष्णा तथा ग्राम सचिव शिवम यादव, तृतीय स्थान विकास खंड परीक्षितगढ़ के गांव सिकंदरपुर की ग्राम प्रधान सुषमा तथा ग्राम सचिव विक्रांत गौरव चुने गए। ऐसे ही चौथे स्थान पर विकास खंड दौराला की गांव मवीमीरा की ग्राम प्रधान किरणपाल तथा ग्राम सचिव अमित कुमार और पांचवें स्थान पर विकास खंड रजपुरा की ग्राम पंचायत मो. ललसाना के ग्राम प्रधान श्यामवीर तथा ग्राम सचिव दीपक कुमार को सम्मानित किया गया।
विकास खंड स्तर पर भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की गईं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी बिहार में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अंबरीष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव के साथ ही कई अफसर, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव मौजूद रहे।