फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vikas's body was found entangled in bushes after 14 hours.

Meerut News: 14 घंटे बाद झाडियों में उलझा मिला विकास का शव

Sat, 16 May 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 16 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Vikas's body was found entangled in bushes after 14 hours.
बहसूमा। बटावली नहर में डूबे विकास की फाइल फोटो
शुक्रवार शाम बटावली नहर में डूबा था, गोताखोर कर रहे थे तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के बटावली नहर पुल से शुक्रवार शाम गिरे युवक का शव शनिवार सुबह 6.30 बजे मिल गया। शव डूबने वाली जगह से करीब 50 फीट आगे नहर किनारे झाड़ियों में उलझा हुआ था। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहपुर बटावली निवासी विकास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे नशे की हालत में नहर पुल पर था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह नहर में गिर गया था। सर्च ऑपरेशन शुक्रवार शाम से ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश शुरू कर दी थी। अंधेरा होने के बावजूद देर रात तक जनरेटर की लाइट से गोताखोरों द्वारा तलाश गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विकास चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत के बाद मां और तीन छोटे भाइयों की जिम्मेदारी उसी पर थी। शव घर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शव की पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed