फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vijay and Naseemuddin will be accused of gangster, gang will be registered

मेरठ: विजय और नसीमुद्दीन पर लगेगा गैंगस्टर, गैंग होगा पंजीकृत

Mon, 20 Feb 2023 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vijay and Naseemuddin will be accused of gangster, gang will be registered
मेरठ। पुलिस कस्टडी से भागने के बाद एक्सप्रेसवे पर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए विजय और नसीमुद्दीन को रविवार को टीपीनगर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, इन्हें छुड़ाने वाले चारों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमों ने रविवार को चारों बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर दबिश भी दी, लेकिन हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतशरण सिंह का कहना है कि नसीमुद्दीन शातिर किस्म का बदमाश है। इसके खिलाफ गाजियाबाद व टीपीनगर थाने में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इनका गैंग भी पंजीकृत किया जाएगा। इनसे जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

तीन फरवरी को एनएच-58 पर जैन शिकंजी आउटलेट के मालिक जगदीश प्रसाद सहित पांच लोगों से लूटपाट के मामले में शुक्रवार को नसीमुद्दीन व विजय को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल ले जाते समय रानी मिल के पास कार सवार चार बदमाश मोसीन, सलमान व शम्मी निवासी मीठेपुर बुलंदशहर और जाकिर निवासी लिसाड़ी गेट ने पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले गए थे। सात घंटे बाद पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ के बाद विजय व नसीमुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपीनगर थाना प्रभारी संतशरण सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed