{"_id":"67ad0ea97141a5cce006b5ba","slug":"vigilance-raids-inspectors-house-worth-crores-valuable-property-found-meerut-news-c-72-1-mrt1062-128735-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: करोड़ों के दरोगा के घर विजिलेंस का छापा, बेशकीमती संपत्ति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: करोड़ों के दरोगा के घर विजिलेंस का छापा, बेशकीमती संपत्ति मिली
विज्ञापन
कीर्ति पैलेस पर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारने जाती विजिलेंस की टीम
मेरठ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी के ठिकानों पर छापा मारा। विजिलेंस टीम ने उनके जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल और कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवास पर जांच पड़ताल की। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है।
22 सदस्यीय तीन टीमों ने सात घंटे तक की गई जांच में 11.5 करोड़ का स्कूल और तीन करोड़ के दो आवास मिले हैं। इनके अलावा विभिन्न बैंकों के दस खाते और 30 भूमियों, प्लाट आदि के अभिलेखाें और करोड़ों के आभूषण की सूची बनाकर कब्जे में लिए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विजिलेंस की एसपी इंदु सिद्धार्थ के मुताबिक पिछले साल शिकायत मिली थी कि महेंद्र सिंह सैनी ने सरकारी सेवा में रहते हुए अवैध रूप से धन अर्जित कर करोड़ों रुपये की संपत्ति ख्ररीदी है। इस मामले में दरोगा के खिलाफ वर्ष 2024 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन को जांच आख्या भी इस संबंध में प्रेषित की गई है। महेंद्र सिंह सैनी के ठिकानों पर दबिश देने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद उनके आवास पर टीम पहुंची। इस दौरान अफरातफरी मच गई। दो मंजिला दोनों आवास पर गहनता से जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
आभूषण, वाहन व कीमती सामान की बनाई सूची
एसपी ने बताया कि दोनों आवास में इलेक्ट्रोनिक उपकरणों, कीमती सामान और आरोपी व उसके परिजनों के पास उपलब्ध करोड़ों रुपये के आभूषण और अन्य की सामान की सूची तैयार की गई। इनके अलावा आवास परिसर के बाहर मिलीं वाहन स्विफ्ट डिजायर कार, तीन स्कूटी, स्कूल में लगे उपकरण, फर्नीचर और वहां खड़ी गाड़ियों की भी जांच की जा रही है।
स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष है पत्नी, महामंत्री है बेटा
जांच में पता चला है कि स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी की पत्नी शकुंतला, महामंत्री बेटा अनुराग सैनी है। बरामद साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक साल से सहयोग नहीं कर रहा था सब इंस्पेक्टर
एसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से कई बार महेंद्र सिंह सैनी को नोटिस देकर कार्यालय में विवेचना में सहयोग देने के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन सभी नोटिस को इनके द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था। कई बार कॉल पर भी बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन महेंद्र सिंह सैनी ने कॉल रिसीव नहीं किया।
वर्ष 2012 में ले लिया था वीआरएस
महेंद्र सिंह सैनी की तैनाती कई जिलों में रह चुकी है। वर्ष 2012 में महेंद्र सिंह ने वीआरएस ले लिया था। उनकी शिकायत लगातार लखनऊ तक आय से अधिक संपत्ति की पहुंच रही थी, जिसके आधार पर इसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। महेंद्र सिंह सैनी मेरठ में लंबे समय से रह रहे हैं। इनकी तैनाती सहारनपुर, आगरा, बदायूं, अलीगढ़ समेत कई जिलों में रही है।
सराफा व्यापारी से कराया जाएगा मूल्यांकन
विजिलेंस टीम ने कब्जे से आभूषण और भूमि के कागजात भी ले लिए हैं। आभूषण का मूल्यांकन कराने के लिए सराफा व्यापारी को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। इसके साथ ही भूमि जो इनके द्वारा खरीदी गई है, उसकी जानकारी भी रजिस्ट्री कार्यालय से निकालने की बात विजिलेंस टीम ने कही है।