फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vigilance in Shastri Nagar after dacoity, silence in civil line-Sadar

डकैती के बाद शास्त्री नगर में सतर्कता, सिविल लाइन-सदर में सन्नाटा

Sun, 27 Dec 2020 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vigilance in Shastri Nagar after dacoity, silence in civil line-Sadar
मेरठ। शास्त्रीनगर में सराफ के घर डकैती की वारदात के बाद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। शनिवार रात अमर उजाला की टीम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शास्त्रीनगर में तो घटना होने के बाद के चलते पुलिस सतर्क मिली, जबकि सिविल लाइन और सदर बाजार में सन्नाटा मिला। चौकियों पर ताले लगे थे और पुलिस गायब थी।
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा रात को भगवान भरोसे है। एसएसपी व एसपी सिटी के तमाम प्रयास और आला अधिकारियों की फटकार के बाद भी पुलिस सुनने को तैयार नहीं। शनिवार रात को भी शहर के कई इलाकों में रोजाना की तरह पुलिस गायब मिली। रात में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। शहर के बीचोबीच सदर की आबूलेन चौकी रात 11:30 बजे खुली थी, लेकिन वहां पर पुलिस दूर तक नहीं थी। रात 11:45 बजे साकेत पुलिस चौकी पर भी ताला लगा था। यहां गश्त भी नहीं दिखाई थी। तेजगढ़ी पुलिस चौकी पर रात 12 बजे भारी पुलिस बल था। यहां से हापुड़ अड्डा पर 12:10 बजे पुलिस मिली। यहां से भूसा मंडी चौकी पर 12:30 बजे पहुंचे तो ताला लगा था। आबूलेन, बांबे बाजार में भी सन्नाटा था, जहां पुलिस की गश्त तक नहीं हो रही थी। इसके अलावा सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर, एल ब्लॉक, घंटाघर भूमिया का पुल समेत कई चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखाई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों की नाराजगी के बाद यह हाल
शास्त्रीनगर में डकैती की वारदात के बाद एडीजी व आईजी ने जिले की पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। दोनों अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि रोजाना रात में गश्त करें। कड़ाके की ठंड में भी पुलिस सड़क पर दिखे, नहीं तो कार्रवाई होगी। इतना सब होने के बावजूद थानों की पुलिस की स्थिति गश्त के नाम पर चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed